24 साल में पहली बार झारखंड में बनी है गरीब गुरबों की सरकार : मंत्री

Location: Garhwa

गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि झारखंड गठन के बाद 24 साल में पहली बार राज्य में गरीब गुरबों व झारखंड वासियों की सरकार बनी है। जब से राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से लगातार पूरे राज्य में गरीबों, मजदूरों, किसानों को ध्यान में रख कर सरकार जनहित की योजनाएं चला रही है। मंत्री श्री ठाकुर बुधवार को गढ़वा प्रखंड अंतर्गत परिहारा पंचायत के विभिन्न गावों में आयोजित जनसंवाद को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि वे दिन- रात एक कर लगातार गढ़वा के विकास कार्य में लगे हुए हैं। पूर्व के जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद पांच साल के लिए क्षेत्र से गायब हो जाते थे। लाख प्रयास के बाद भी जनता उनका दर्शन नहीं कर पाती थी। पूर्व में क्षेत्र में कहीं भी, एक भी विकास का कार्य नहीं हुआ। मंत्री ने कहा कि जब से गढ़वा की जनता ने उन्हें अपना सेवक चुना है तब से वे लगातार गांव-गांव घूमकर लोगों से मिल रहे हैं। जनता की समस्याओं का निदान कर रहे हैं। पिछले साढ़े चार वर्षों में गढ़वा में ऐतिहासिक विकास कार्य हुआ है। उनका प्रयास है कि जनता को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। आपके गांव, आपके टोला तक पहुंचकर जनहित का सारा काम लगातार कर रहा हूं। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर परिहार पंचायत के ग्राम कितासोती कला स्कूल के समीप, ग्राम कितासोती खूर्द में स्कूल के समीप, ग्राम करके में देवी धाम के समीप, ग्राम बलिगढ़ में देवी मंदिर के समीप तथा ग्राम परिहारा में पंचायत भवन के समीप आयोजित जनसंवाद में ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, चंदा देवी, फुजैल अहमद, भागीरथी सिंह, मुखिया रविंद्र राम, राकेश बैठा, दिनेश बैठा, सतेंद्र राम, प्रभा देवी, रामचंद्र यादव, उदय सिंह, उमेश राम, ताहिर अंसारी, सुनील राम, शबनम बीबी, हरवंश पासवान, शमीम अंसारी, जरीना बीबी, रविंद्र सिंह, सलीम जाफर, संजय कांस्यकार, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!