सेवानिवृत्त सेल कर्मी राम प्रसाद बैठा के निधन से झुमरी गांव में शोक की लहर

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (गढ़वा)। प्रखंड के झुमरी गांव निवासी व सेल (SAIL) के सेवानिवृत्त कर्मचारी राम प्रसाद बैठा का निधन हो गया। वे पिछले कुछ वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और गढ़वा स्थित परमेश्वरी अस्पताल में इलाजरत थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। राम प्रसाद बैठा न सिर्फ एक मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे, बल्कि समाजसेवी कार्यों में भी सक्रिय रहते थे। उनके निधन को ग्रामीणों ने समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

दुखद समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान मनोज कुमार प्रजापति, जयराम पासवान, सुमेर राम, सुदर्शन बैठा, संजय तिवारी, जगदीश बैठा, माखन बैठा, सुरेश गुप्ता, वरुण बिहारी यादव, संजीव कुमार, अली हुसैन, विजय जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र बिहार, चुनु चौबे, मनोज रजक, दयानंद प्रजापति, राम विजय साह, अनूप गुप्ता सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!