गढ़वा से इस साल 19 हज यात्री जाएंगे मक्का, 12 अप्रैल को होगा अनिवार्य प्रशिक्षण

Location: Garhwa

गढ़वा :वर्ष 2025 में गढ़वा जिले से 19 जायरीन हज यात्रा पर मक्का शरीफ के लिए रवाना होंगे। हज समिति से जुड़े डॉ. असजद अंसारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी हज यात्रियों को 12 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसका आयोजन गढ़वा शहर के मदरसा तब्लीगुल इस्लाम परिसर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण सभी यात्रियों के लिए अनिवार्य है।

डॉ. अंसारी ने बताया कि जिन 19 लोगों का चयन हुआ है, उनमें वसीमा, परवेज, तबस्सुम, अजमेरउल्लाह, शहनाज, मोहम्मद सैनुल्लाह, उस्मान, शकील, अफसाना, मोहम्मद मंजूर, रजिया, मोइनुद्दीन, इशरत, मोहम्मद सगीर, अकबर अली, बाजुल हक, लतीफ और कासिम अंसारी के नाम शामिल हैं।

डॉ. असजद अंसारी ने बताया कि इस बार गढ़वा जिले से हज पर जाने वाले लोगों की संख्या कम है। सामान्यतः हर वर्ष जिले से 60 से 100 जायरीन यात्रा पर जाया करते थे, लेकिन इस बार केवल 19 लोग ही  यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में अधिकतर लोग उमराह कर ले रहे हैं, जिसकी वजह से हज यात्रा में जाने वालों की संख्या घट रही है।

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में हज यात्रियों के प्रशिक्षण की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। गढ़वा जिले में यह प्रशिक्षण 12 अप्रैल को आयोजित होगा, जिसमें हज से जुड़ी तमाम प्रक्रियाएं, नियम-कायदे की जानकारी दी जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग

    बीमा एवं वित्तीय जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा और बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी

    बीमा एवं वित्तीय जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा और बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी
    error: Content is protected !!