शौर्य दिवस पर गढ़वा में वीरता का सम्मान: शहीद परिवारों को नमन, जवानों ने दिखाया सेवा का जज़्बा

Location: Garhwa

 गढ़वा: जिला मुख्यालय में बुधवार को सीआरपीएफ की 172वीं बटालियन शौर्य दिवस पूरे सम्मान और गर्व के साथ मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बटालियन के कमांडेंट श्री नृपेन्द्र कुमार सिंह ने 1965 में सरदार पोस्ट (रन ऑफ कच्छ, गुजरात) पर पाकिस्तान के आक्रमण को नाकाम करने वाले सीआरपीएफ जवानों की वीरता की गाथा साझा की। उन्होंने बताया कि 09 अप्रैल 1965 को सीआरपीएफ की द्वितीय वाहिनीं की एक छोटी टुकड़ी ने पाकिस्तानी इन्फैंट्री ब्रिगेड को करारा जवाब देते हुए उनके 34 जवानों को ढेर कर दिया था, जबकि चार को जीवित पकड़ा गया था। इस संघर्ष में सीआरपीएफ के सात जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे।

शौर्य दिवस समारोह के दौरान गढ़वा के ग्राम चेचरिया (अटौला) निवासी शहीद सिपाही/जीडी आशीष कुमार तिवारी (शौर्य चक्र मरणोपरांत) के पिता श्री अरविन्द तिवारी को सम्मानित किया गया। साथ ही वीरता के लिए “पुलिस मेडल (वीरता)” से सम्मानित उप कमांडेंट श्री यू.आर. रामेश्वरम् और सहायक कमांडेंट श्री नीरज कुमार को भी सम्मानित कर उनकी वीरता को नमन किया गया।

इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी श्री कुलदीप कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. आस्था कोहली, डॉ. शेंकी चंडोंक, सूबेदार मेजर रणवीर सिंह, निरीक्षक राजकुमार, निरीक्षक सिद्धनाथ सिंह, निरीक्षक अमरजीत पाण्डेय, निरीक्षक प्रदीप कुमार सहित बटालियन के कई अधिकारी व जवान मौजूद थे।

शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में 28 जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इसके अलावा सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों की समस्याओं और उनके कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    शिक्षकों की कमी से जूझ रहा सगमा का मुख्य विद्यालय, प्रतिनियोजन रद्द करने की उठी मांग

    शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : बीपीओबंशीधर नगर में प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

    शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : बीपीओबंशीधर नगर में प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

    गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में माता गायत्री को लगेगा 56 भोग, महाप्रसाद व भंडारे का होगा आयोजन

    गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में माता गायत्री को लगेगा 56 भोग, महाप्रसाद व भंडारे का होगा आयोजन

    स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, 15 अगस्त को सुबह 9 बजे टाउन हॉल मैदान में होगा मुख्य समारोह

    स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, 15 अगस्त को सुबह 9 बजे टाउन हॉल मैदान में होगा मुख्य समारोह

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी
    error: Content is protected !!