2025: गढ़वा में बालू का खेल जारी, माफिया मालामाल और आम जनता बेहाल

Location: Lohardaga


पूरा वर्ष 2025 गढ़वा जिले में बालू राजनीति, प्रशासन और सत्ता–विपक्ष के दावों का केंद्र बना रहा, लेकिन तमाम घोषणाओं और आश्वासनों के बावजूद आम लोगों को कोई वास्तविक राहत नहीं मिली। उल्टे हालात यह रहे कि बालू माफिया और भी अधिक मजबूत होते गए, जबकि प्रशासनिक महकमा और सफेदपोशों की भूमिका लगातार सवालों के घेरे में बनी रही।
सत्ता पक्ष ने कई बार अवैध बालू खनन पर सख्ती के दावे किए, तो विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने का प्रयास किया। लेकिन जमीन पर स्थिति जस की तस बनी रही। नतीजा यह हुआ कि बालू की कीमतें आसमान छूती रहीं, निर्माण कार्य प्रभावित होते रहे और आम जनता महंगे दामों पर बालू खरीदने को मजबूर रही।
2025 में बालू माफिया न केवल खुलेआम सक्रिय रहे, बल्कि उनके संरक्षण में खड़े कथित प्रशासनिक महकमे और सफेदपोश चेहरों की भी खूब चर्चा होती रही। छापेमारी, कार्रवाई और जांच की खबरें जरूर सुर्खियों में आईं, लेकिन ये प्रयास अक्सर खानापूर्ति तक ही सीमित नजर आए। कुछ दिनों की सक्रियता के बाद सब कुछ फिर पहले जैसा चलता रहा।
बालू के इस खेल में यह भी देखने को मिला कि चाहे प्रशासनिक महात्मा हों या सफेदपोश लोग, किसी न किसी रूप में सभी के चेहरे सामने आते गए। कहीं चुप्पी, कहीं मौन समर्थन और कहीं खुला संरक्षण—इन सबने मिलकर बालू माफिया के हौसले बुलंद किए। वहीं आम जनता इस पूरे खेल की मूक दर्शक बनी रही।
वर्ष भर यह सवाल उठता रहा कि आखिर बालू माफिया पर नकेल कब कसी जाएगी? लेकिन 2025 के अंत तक जवाब अधूरा ही रहा। प्रशासनिक कार्रवाई कागजों तक सिमटी रही और बालू का अवैध कारोबार लगातार फलता-फूलता रहा।
कुल मिलाकर, 2025 गढ़वा जिले में बालू का ऐसा साल रहा, जहां राजनीति गरम रही, दावे खोखले साबित हुए, माफिया मालामाल होते रहे और आम जनता उम्मीद और हकीकत के बीच पिसती रही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!