15 अगस्त को झंडोत्तोलन के लिए समय निर्धारित

Location: Manjhiaon



मझिआंव। प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को झंडोत्तोलन को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड प्रमुख आरती दुबे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया।
बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सुबह 8:30 बजे, थाना परिसर में 9:00 बजे, रेफरल अस्पताल में 9:15 बजे, पशु चिकित्सालय में 9:30 बजे, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 9:45 बजे तथा नगर पंचायत कार्यालय में 10:00 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा।
इसके अलावा सभी पंचायत भवनों में 10:05 बजे, प्रेस क्लब कार्यालय में 10:10 बजे, प्रगतिशील यूनियन कार्यालय में 10:15 बजे, भारतीय किसान संघ कार्यालय एवं शिवेश्वर चंद्रवंशी महाविद्यालय परिसर में 10:20 बजे, झारखंड वार्ता कार्यालय में 10:25 बजे, चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय परिसर में 10:30 बजे तथा दूरसंचार कार्यालय में 10:35 बजे झंडोत्तोलन होगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अन्य सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में उनके पूर्व निर्धारित समय के अनुसार झंडा फहराया जाएगा।
मौके पर बीडीओ सह सीओ कनक, सांसद प्रतिनिधि भगवान दत्त तिवारी, विधायक प्रतिनिधि भानु प्रताप पासवान, सतेंद्र पाण्डेय, बीआरसी कार्यालय के बीपीओ संतोष कुमार दुबे, एमडीएम प्रभारी रमाकांत तिवारी, रेफरल अस्पताल के प्रधान लिपिक मिथलेश प्रसाद, पंचायती राज पदाधिकारी परमानंद प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    झामुमो जिला कार्यालय में निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस मना

    झामुमो जिला कार्यालय में निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस मना

    मांग और राय सार्वजनिक है तब फिर क्यों राय लेने को कह रहे हैं हेमंत बाबू, लटकाने -भटकाने की बात मत कीजिए

    मांग और राय सार्वजनिक है तब फिर क्यों राय लेने को कह रहे हैं हेमंत बाबू, लटकाने -भटकाने की बात मत कीजिए

    15 अगस्त को झंडोत्तोलन के लिए समय निर्धारित

    15 अगस्त को झंडोत्तोलन के लिए समय निर्धारित

    छत्तीसगढ़ पहुंची धुरकी पुलिस, फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तहार

    छत्तीसगढ़ पहुंची धुरकी पुलिस, फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तहार

    JPSC-JSSC मामले में अभाविप कार्यकर्ताओं की हिरासत के विरोध में कांडी में फूंका गया हेमंत सोरेन का पुतला

    JPSC-JSSC मामले में अभाविप कार्यकर्ताओं की हिरासत के विरोध में कांडी में फूंका गया हेमंत सोरेन का पुतला

    जमीनी विवाद में सौतेले भाई ने भवह की कुदाल से मारकर की हत्या, सौतेली बहन गंभीर

    जमीनी विवाद में सौतेले भाई ने भवह की कुदाल से मारकर की हत्या, सौतेली बहन गंभीर
    error: Content is protected !!