13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

Location: Manjhiaon

मझिआंव/बरडीहा। बरडीहा प्रखंड के जतरो-बंजारी पंचायत अंतर्गत सेमरी महादलित बस्ती में वर्षों से बंद पड़े आवागमन के रास्ते को प्रशासन ने खुलवा दिया। जनता दरबार में मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह बुधवार को करीब 13 किलोमीटर पैदल चलकर बस्ती पहुंचे। इस दौरान उन्हें कीचड़ और नदी पार कर घटनास्थल तक पहुंचना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, महादलित भुइयां परिवारों ने मंगलवार को जनता दरबार में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि सरकारी रास्ते को कुछ लोगों ने अवरुद्ध कर दिया है, जिससे वर्षों से उन्हें आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौके पर पहुंचकर बीडीओ ने मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि सरकारी रास्ते पर अवरोध किए जाने के कारण लगभग 40 भुइयां परिवारों का आवागमन बाधित था। प्रशासन की पहल पर अवरुद्ध रास्ते से झाड़ियां और अन्य बाधाएं हटाकर मार्ग को पुनः चालू कराया गया।
कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों द्वारा विवाद उत्पन्न करने का प्रयास किए जाने पर बीडीओ ने थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई और प्रशासन ने रास्ता खुलवाने की कार्रवाई पूरी कराई।
रास्ता खुलने के बाद महादलित परिवारों में खुशी का माहौल देखा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने बस्ती में खराब पड़ी जलमीनार का भी जायजा लिया तथा संबंधित पंचायत की मुखिया और पंचायत सचिव को इसकी शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा, “सत्य, संकल्प और कानून की हमेशा जीत होती है। जब तक कोई पीड़ित परिवार कानून के दायरे में है, तब तक उसे कोई डरा या दबा नहीं सकता। सरकार और प्रशासन हर कमजोर के साथ मजबूती से खड़ा है।” उन्होंने कानून हाथ में लेने वालों को सख्त चेतावनी भी दी।
मौके पर पंचायत की मुखिया रुकसाना बीबी, पंचायत समिति सदस्य अरविंद रजवार, थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!