104 वार्ड सदस्यों का 5 वें फेज का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रखंड के सभी नौ पंचायतों के कुल 104 वार्ड सदस्यों का 05 वें फेज का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ।

यह तिन दिवसीय प्रशिक्षण 18जुलाई दिन गुरुवार से शुरू हुआ था, जिसमें प्रखंड सभागार एवं करमडीह पंचायत सचिवालय में संपन्न हुआ। जिसमें प्रखंड सभागार में प्रशिक्षक के रूप में अरुण कुमार पांडेय एवं दीपक कुमार तथा करमडीह पंचायत सचिवालय में सत्यानंद शुक्ला एवं विनीता कुमारी के द्वारा प्रशिक्षण दी गई ,प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला । प्रशिक्षण में 73 वां संविधान संशोधन एवं उसकी विशेषता के बारे में तथा आम सभा, कार्य कारनी समिति सहित अन्य मूद्दों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
इस सम्बंध में बीडीओ सतीश भगत ने बताया कि सभी वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण लेने के बाद वे सभी वार्ड सदस्य सशक्तिकरण के द्वारा अपने पंचायत में कार्य करेंगे,साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बिना वार्ड सदस्यों के हस्ताक्षर के बिना कार्यकारी की बैठक अधूरी मानी जाएगी ।इसके अलावा उन्होंने बताया कि पहले वार्ड सदस्य अपने हक एवं अधिकार को पूर्ण रूप से नहीं जानते थे, अब प्रशिक्षण के बाद अपने पंचायत में विकास कार्य से संबंधित अपने हक अधिकार के तहत पंचायत का विकास करने में सक्षम होंगे।
इस मौके पर बीडीओ शतीश भगत, पंचायती राज पदाधिकारी परमानंद प्रसाद, कार्तिक कुमार,प्रशिक्षक एवं सभी नव पंचायतों के 104 वार्ड सदस्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!