बस ट्रक के टक्कर में युवक का हाथ कटा ,जख्मी

Location: Ranka

संवाद सूत्र जागरण रंका (गढ़वा):- रंका अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार के शाम करीब साढ़े छः बजे हुरदाग गांव के समीप बस पिछले हिस्से में खिड़की के समीप बैठे एक युवक का हाथ सामने से आ रही ट्रक से साइड लेने के क्रम में कट कर अलग हो गया है।

घटना के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है। घटना में घायल युवक पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मतौली गांव निवासी मनोज साव का पुत्र उमेश प्रसाद 30 वर्ष बताया गया है। घटना का संबंध में बताया गया कि घायल उमेश पॉपुलर बस पर बैठकर रोजी-रोटी के तलाश में छत्तीसगढ़ जा रहा था। इस दौरान हुरदाग गांव के पास सामने से आ रही एक ट्रक ने बस को रगड़ते हुए पार हो गया इस घटना में घायल उमेश बस के पिछले हिस्से में खिड़की के समीप बैठा था तथा अपने दाहिने हाथ से पोलिथिन निकालकर बाहर फेंक रहा था इसी क्रम में सामने से आ रही ट्रक से घटना घटी । घटना में शामिल ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!