हासनदाग में गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ

Location: Meral

मेराल। हासनदाग गांव में तीन दिवसीय भगवान श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना के साथ किया गया। स्टूडेंट क्लब हासनदाग के नेतृत्व में आकर्षक पंडाल सजाकर श्रद्धालुओं ने धूमधाम से गणेश उत्सव मनाना शुरू किया।

हिंदू धर्म में प्रथम पूज्य माने जाने वाले श्री सिद्धिविनायक गणेश की पूजा के लिए श्रद्धालु सुबह से ही पंडाल की सफाई और सजावट में जुटे रहे। पंडाल का पट खुलते ही पंडित मृत्युंजय पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार किया और यजमान पुजारी सर्वेश विश्वकर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और गूंजते भजन-कीर्तन ने वातावरण को ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ के जयकारों से गुंजायमान कर दिया। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। वहीं, संध्या आरती में भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं। रात में प्रोजेक्टर स्क्रीन पर भक्ति सीरियल भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

महोत्सव के अंतिम दिन हवन-पूजन के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा और भक्ति-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा।

महोत्सव को सफल बनाने में आर्केस चंद्रवंशी, विनय विश्वकर्मा, रमेश चंद्रवंशी, संजय विश्वकर्मा, गोलू विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, विजय चौधरी, प्रभु रजक, पूर्व मुखिया रामप्रवेश चंद्रवंशी, राजन विश्वकर्मा, अवधेश चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी, रामलाल चौधरी, सुरेश विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, रामसरीख चंद्रवंशी, सरवन चंद्रवंशी सहित कई लोग सक्रिय रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!