सहायक शिक्षिका विमला कुमारी के निधन पर विद्यालय में शोक सभा आयोजित

Location: Newdelahi

मझिआंव। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में कार्यरत सहायक शिक्षिका विमला कुमारी (55) का मंगलवार की रात रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से विद्यालय परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, दिवंगत शिक्षिका लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। 20 अगस्त को विद्यालय में ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मझिआंव से गढ़वा और फिर स्थिति गंभीर होने पर रांची स्थित आलम नर्सिंग होम ले जाया गया। 22 अगस्त से वे आइसीयू में भर्ती थीं और 26 अगस्त को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अंततः 27 अगस्त की सुबह लगभग 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

विमला कुमारी 14 फरवरी 2004 से इस विद्यालय में सेवा दे रही थीं। वे हंसमुख, मृदुभाषी और निपुण शिक्षिका के रूप में जानी जाती थीं। उनके निधन से विद्यालय परिवार बेहद व्यथित है। हेडमास्टर सुधा कुमारी ने कहा कि विद्यालय ने एक बहन और मार्गदर्शक को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

गुरुवार को विद्यालय परिसर में शोक सभा आयोजित की गई। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई।

इस मौके पर प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, प्रभारी हेडमास्टर सुधा कुमारी, शिक्षिका ममता कुमारी, श्वेता कुमारी, मनोरमा कुमारी, सीमा जायसवाल, देव कुमार प्रसाद, रिंकू तिवारी, सीआरपी वीरेंद्र प्रसाद सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, संयोजिका और रसोइया मौजूद रहीं

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!