सोन नदी हादसा: लापता जूली कुमारी का शव श्रीनगर पुल के पास बरामद

Location: केतार

पहली खबर के फॉलो-अप क
केतार (गढ़वा)। सोन नदी में बहने के बाद लापता हुई 17 वर्षीय जूली कुमारी का शव सोमवार को श्रीनगर पुल के पास से बरामद किया गया। जूली कुमारी, कांडी थाना क्षेत्र के निवासी बबलू प्रसाद की पुत्री बताई गई है। वह केतार क्षेत्र के पाचाडूमर स्थित मां शायरी भगवती मंदिर में जलाभिषेक के लिए सोन नदी से जल लेने गई थी।
जानकारी के अनुसार, सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर तीन युवतियां सोन नदी से जल लेने पहुंची थीं। इसी दौरान तेज धार की चपेट में आने से तीनों नदी में बह गईं। ग्रामीणों की तत्परता से एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जबकि जूली कुमारी और खुशबू कुमारी लापता थीं।
घटना के बाद से पुलिस, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों लापता छात्राओं की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में जूली कुमारी का शव श्रीनगर पुल के समीप नदी से बरामद किया गया।
जूली के शव के बरामद होने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, दूसरी लापता छात्रा खुशबू कुमारी की तलाश अब भी जारी है।
घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस और प्रशासन की टीम दूसरी छात्रा की तलाश में सर्च अभियान चला रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yogendra Vishwakarma

    Location: Ketar Yogendra Vishwakarma is reporter at आपकी खबर News from Ketar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मेराल प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण की समय-सारणी निर्धारित

    मेराल प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण की समय-सारणी निर्धारित

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विद्यालयों का हुआ चयन

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विद्यालयों का हुआ चयन

    मध्य विद्यालय सोनपुरवा में दुदुन शर्मा बने अध्यक्ष

    मध्य विद्यालय सोनपुरवा में दुदुन शर्मा बने अध्यक्ष

    डीईओ के निर्देश के बावजूद सात दिन बाद भी नहीं मिला प्रभार

    डीईओ के निर्देश के बावजूद सात दिन बाद भी नहीं मिला प्रभार

    देर रात बारिश में स्कूल लौटे छात्र-छात्राएं, डीएसई ने किया औचक निरीक्षण

    देर रात बारिश में स्कूल लौटे छात्र-छात्राएं, डीएसई ने किया औचक निरीक्षण

    विरमण आदेश रोकने के लिए बच्चों को बनाया मोहरा! रात में गढ़वा से लौटे छात्र, बारिश में भीगते रहे

    विरमण आदेश रोकने के लिए बच्चों को बनाया मोहरा! रात में गढ़वा से लौटे छात्र, बारिश में भीगते रहे
    error: Content is protected !!