टाबर चौक पर दो बाइकों की टक्कर, एक चालक गंभीर घायल

Location: केतार



केतार। केतार प्रखंड के छाताकुंड टाबर चौक पर मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान छाताकुंड निवासी नंदू साह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, नंदू साह मोटरसाइकिल से उत्तर प्रदेश के डाला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे उत्तर प्रदेश के नैकहा निवासी ब्रह्मा चौधरी की बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया गया कि ब्रह्मा चौधरी अपनी पत्नी और बच्चे को इलाज के लिए केतार लेकर आ रहे थे।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि नंदू साह बाइक से असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
हादसे के बाद टाबर चौक पर यातायात व्यवस्था और वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई। ग्रामीणों ने वाहन चालकों से चौराहों पर गति नियंत्रित रखने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yogendra Vishwakarma

    Location: Ketar Yogendra Vishwakarma is reporter at आपकी खबर News from Ketar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
    error: Content is protected !!