मझिआंव। बरडीहा प्रखंड के पीएम श्री हाई स्कूल ओबरा में जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश के बावजूद सात दिन बाद भी प्रभारी प्रधानाध्यापिका द्वारा प्रभार नहीं सौंपे जाने का मामला सामने आया है। प्रभार नहीं मिलने से विद्यालय के कार्य प्रभावित होने की बात कही जा रही है।
जानकारी के अनुसार, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा के निर्देश पर बीईईओ द्वारा 4 अगस्त को पत्र जारी किया गया था। पत्र में प्रभारी प्रधानाध्यापिका अमिता कुमारी पांडेय को तत्काल प्रभाव से विद्यालय के शिक्षक आशीष रंजन पांडेय को संपूर्ण प्रभार सौंपने और इसकी सूचना जिला कार्यालय को देने का निर्देश दिया गया था। बताया गया कि पत्र जारी हुए सात दिन बीत जाने के बाद भी प्रभार नहीं सौंपा गया है।
बताया जाता है कि 15 जुलाई को विद्यालय की छात्राओं ने मध्यान्ह भोजन को लेकर हंगामा किया था। छात्राओं का आरोप था कि दोपहर करीब 1:30 बजे तक मीनू के अनुसार पूर्ण रूप से भोजन नहीं दिया गया तथा सुबह में अल्पाहार भी नहीं दिया गया। इसके अलावा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ मेहता और संयोजिका गीता देवी ने प्रधानाध्यापिका के पति पिनाकी पांडेय पर विद्यालय के मध्यान्ह भोजन में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन गढ़वा के जनता दरबार में दिया था।
आवेदन के बाद उपायुक्त के निर्देश पर बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच कराई गई। वहीं, बीपीएम कविता कुमारी द्वारा भी मामले की जांच किए जाने की बात कही गई है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि जांच में लगाए गए आरोप सही पाए गए थे।
इधर, जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश के बावजूद प्रभार नहीं दिए जाने को लेकर शिक्षक आशीष रंजन पांडेय ने लिखित शिकायत डीईओ कार्यालय में देकर मामले से अवगत कराया है।
इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा से संपर्क करने का प्रयास किया गया। उन्होंने स्वयं को वार्ड स्तर की बैठक में होने की बात बताई, जिसके कारण मामले पर उनका विस्तृत पक्ष नहीं मिल सका।
मेराल प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण की समय-सारणी निर्धारित
Location: Meral मेराल। स्वतंत्रता दिवस के गरिमापूर्ण आयोजन को लेकर मंगलवार को मेराल प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक…