देर रात बारिश में स्कूल लौटे छात्र-छात्राएं, डीएसई ने किया औचक निरीक्षण

Location: कांडी



कांडी। राजकीयकृत जमा दो उच्च विद्यालय, कांडी में सोमवार की रात छात्र-छात्राओं के देर से लौटने का मामला मंगलवार को चर्चा में रहा। सोमवार को प्रधानाध्यापक मलय कुमार सिंह दो बसों से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जिला मुख्यालय ले गए थे। बताया गया कि प्रधानाध्यापक को उनके मूल विद्यालय लवाही कला, डंडई में विरमित किए जाने के विरोध में छात्र-छात्राओं को जिला मुख्यालय ले जाया गया था। बाद में सभी बच्चे बसों से कांडी लौटे।
रात करीब 10 बजे तेज बारिश और बिजली कड़कने के बीच छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर पहुंचे। बारिश में भीगे बच्चे विद्यालय परिसर में इधर-उधर खड़े रहे। इसी दौरान विद्यालय में प्रधानाध्यापक के मौजूद नहीं होने की बात सामने आई। सूचना मिलने पर प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, बीडीओ राकेश सहाय और पुलिस मौके पर पहुंचे। बच्चों की स्थिति को देखते हुए प्रमुख और बीडीओ ने अपने वाहनों से उन्हें उनके घर पहुंचाया।
मामले की जानकारी प्रखंड प्रमुख ने डीएसई अनुराग मिंज को दी। इसके बाद मंगलवार को डीएसई ने विद्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जिला मुख्यालय ले जाने, देर रात उनकी वापसी, विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
प्रखंड प्रमुख ने विद्यालय में राशि की निकासी, कबाड़ सामग्री बेचने समेत अन्य मामलों की जांच कराने की मांग भी डीएसई से की। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
डीएसई अनुराग मिंज ने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। छात्र-छात्राओं को जिला मुख्यालय ले जाने से लेकर उनकी देर रात वापसी, सुरक्षा व्यवस्था तथा लगाए गए अन्य आरोपों की भी जांच होगी। जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
प्रधानाध्यापक मलय कुमार सिंह के मूल विद्यालय में योगदान देने के संबंध में डीएसई ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा उन्हें लिखित रूप से विरमित किया जा चुका है। आदेश के अनुसार उन्हें अपने मूल विद्यालय लवाही कला, डंडई में योगदान देना होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मेराल प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण की समय-सारणी निर्धारित

    मेराल प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण की समय-सारणी निर्धारित

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विद्यालयों का हुआ चयन

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विद्यालयों का हुआ चयन

    मध्य विद्यालय सोनपुरवा में दुदुन शर्मा बने अध्यक्ष

    मध्य विद्यालय सोनपुरवा में दुदुन शर्मा बने अध्यक्ष

    डीईओ के निर्देश के बावजूद सात दिन बाद भी नहीं मिला प्रभार

    डीईओ के निर्देश के बावजूद सात दिन बाद भी नहीं मिला प्रभार

    देर रात बारिश में स्कूल लौटे छात्र-छात्राएं, डीएसई ने किया औचक निरीक्षण

    देर रात बारिश में स्कूल लौटे छात्र-छात्राएं, डीएसई ने किया औचक निरीक्षण

    विरमण आदेश रोकने के लिए बच्चों को बनाया मोहरा! रात में गढ़वा से लौटे छात्र, बारिश में भीगते रहे

    विरमण आदेश रोकने के लिए बच्चों को बनाया मोहरा! रात में गढ़वा से लौटे छात्र, बारिश में भीगते रहे
    error: Content is protected !!