मेराल प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण की समय-सारणी निर्धारित

Location: Meral



मेराल। स्वतंत्रता दिवस के गरिमापूर्ण आयोजन को लेकर मंगलवार को मेराल प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक ने की। बैठक में प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी संस्थानों में ध्वजारोहण के लिए समय-सारणी निर्धारित की गई।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सुबह 9 बजे, मेराल थाना परिसर में 9:20 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल में 9:40 बजे, मेराल पूर्वी पंचायत भवन में 9:55 बजे, उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड परिसर में 10:05 बजे, पशु चिकित्सालय कार्यालय में 10:15 बजे, मेराल 10+2 उच्च विद्यालय में 10:20 बजे तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 10:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक ने कहा कि राष्ट्रीय गौरव के इस पर्व को पूरे उत्साह और निर्धारित नियमों के तहत मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों के प्रमुखों को निर्धारित समय पर ध्वजारोहण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि लोग एक से अधिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकें।
बैठक में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।
मौके पर थाना प्रभारी विष्णुकांत, उप प्रमुख निजामुद्दीन खान, सांसद प्रतिनिधि चंद्रमणि पाठक, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, बीपीआरओ बसंत पांडेय, प्रधान सहायक रामनाथ भगत, मुखिया संघ अध्यक्ष रामसागर महतो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रधान सहायक विजय कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगेश पांडेय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन, बीडीसी जगदीश राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मेराल प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण की समय-सारणी निर्धारित

    मेराल प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण की समय-सारणी निर्धारित

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विद्यालयों का हुआ चयन

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विद्यालयों का हुआ चयन

    मध्य विद्यालय सोनपुरवा में दुदुन शर्मा बने अध्यक्ष

    मध्य विद्यालय सोनपुरवा में दुदुन शर्मा बने अध्यक्ष

    डीईओ के निर्देश के बावजूद सात दिन बाद भी नहीं मिला प्रभार

    डीईओ के निर्देश के बावजूद सात दिन बाद भी नहीं मिला प्रभार

    देर रात बारिश में स्कूल लौटे छात्र-छात्राएं, डीएसई ने किया औचक निरीक्षण

    देर रात बारिश में स्कूल लौटे छात्र-छात्राएं, डीएसई ने किया औचक निरीक्षण

    विरमण आदेश रोकने के लिए बच्चों को बनाया मोहरा! रात में गढ़वा से लौटे छात्र, बारिश में भीगते रहे

    विरमण आदेश रोकने के लिए बच्चों को बनाया मोहरा! रात में गढ़वा से लौटे छात्र, बारिश में भीगते रहे
    error: Content is protected !!