सेवा की परंपरा को निभाते हुए अग्रवाल परिवार ने 69वें शनिवार को भी बाँटी खिचड़ी

गढ़वा :सेवा और समर्पण की मिसाल बन चुके अग्रवाल परिवार, गढ़वा द्वारा लगातार 69वें शनिवार को भी जरूरतमंदों के बीच खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पहल न सिर्फ भूख मिटाने का माध्यम बनी, बल्कि समाजसेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

हर शनिवार की तरह इस बार भी संकट मोचन मंदिर के पास सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच प्रसाद रूपी खिचड़ी वितरित की गई। इस नेक कार्य में अग्रवाल परिवार के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर हर्ष अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे और अपनी सेवाएं दीं।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह सेवा कार्य “सेवा ही धर्म है” की भावना के साथ किया जा रहा है और जब तक संभव होगा, यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

स्थानीय लोगों और लाभार्थियों ने अग्रवाल परिवार के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!