छात्रवृत्ति परीक्षा पुरस्कार समारोह सम्पन्न, छात्रों को मिली सफलता की प्रेरणा

गढ़वा:सेंट पॉल एकेडमी, गढ़वा में शनिवार को इंजीनियर एंड डॉक्टर एकेडमी द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा के पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हाल ही में संपन्न छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए और विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया।

कक्षा 6 के परिणाम:

  • प्रथम स्थान – राजहंस
  • द्वितीय स्थान – मयंक राज, सिमरन कुमारी
  • तृतीय स्थान – आशु राज

कक्षा 10 का परिणाम:

  • तृतीय स्थान – अभिनव यादव

इस अवसर पर एकेडमी के संस्थापक इंजीनियर शुभम कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए अपने संघर्षपूर्ण जीवन की कहानी साझा की। उन्होंने कहा, “जीवन में बहानों की नहीं, प्रयासों की ज़रूरत होती है। हर स्थिति में अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिए ताकि बाद में पछताना न पड़े।”

उन्होंने यह भी बताया कि उनका संस्थान कक्षा 5वीं से 12वीं तक की पढ़ाई के साथ JEE, NEET, नवोदय, नेटारहाट और सैनिक स्कूल की तैयारी करवा रहा है। संस्थान छात्रों को प्रथम श्रेणी (1st Division) और प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन की गारंटी देता है, अन्यथा पूरे शुल्क की वापसी का वादा करता है।

कार्यक्रम में सह-संस्थापक इंजीनियर सीताराम गुप्ता ने भी छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वे शारीरिक रूप से विकलांग हैं और एक हाथ न होने के बावजूद झारखंड में JEE Mains में 22वीं रैंक हासिल की तथा इनकम टैक्स विभाग (भारत सरकार) में चयनित हुए। उन्होंने छात्रों से कहा, “अगर मैं कर सकता हूँ, तो आप सब भी जरूर कर सकते हैं।”

यह आयोजन सिर्फ पुरस्कार वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि छात्रों को जीवन में संघर्ष करने, आगे बढ़ने और सपनों को साकार करने की प्रेरणा भी देता रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!