होटल ‘विकास इन’ में जानलेवा हमला, सचिव की पत्नी समेत कई लोग घायल

गढ़वा :जिला मुख्यालय के कचहरी रोड स्थित होटल विकास इन में शुक्रवार की रात एक बड़ी घटना सामने आई, जब आठ से दस की संख्या में आये हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर होटल में मौजूद लोगों को बुरी तरह पीटा। यह होटल कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली का है। इस हमले में सोसाइटी से जुड़े विभूति पांडेय, जोगेंद्र राम और विकास माली की पत्नी स्वाति कुमारी समेत कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ लोगों के सिर फटने की भी सूचना है।

घटना के समय विकास माली स्वयं होटल में मौजूद नहीं थे, वे बनारस में थे। घायल विभूति पांडेय ने बताया कि कुछ लोग होटल में पहुंचे और विकास माली के बारे में पूछताछ करने लगे। उन्होंने कहा कि विकास माली पैसा नहीं दे रहे हैं। जब उनकी पत्नी स्वाति कुमारी ने समझाने की कोशिश की और बिल की मांग की, तो वे गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच, पहले से घात लगाए बैठे आठ से दस हमलावरों ने होटल में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि होटल के बाहर भी 40 से 50 की संख्या में लोग जुटे थे, जिससे होटल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हमले के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!