सेवानिवृत प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जयराम चौधरी का निधन

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • May 17, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू

मेदिनीनगर, 17 मई 2026 (रविवार): स्थानीय आज़ाद नगर, सुदना, मेदिनीनगर निवासी एवं गढ़वा सदर के सेवानिवृत प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी श्री जयराम चौधरी का आज सुबह 6:50 बजे उनके आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, श्री चौधरी पिछले कई महीनों से अस्वस्थ थे तथा उनका इलाज चल रहा था। दो दिन पूर्व ही उन्हें मेदिनीनगर स्थित एस.एच. अस्पताल से उपचार के बाद घर लाया गया था।
मृतक के पुत्र कुमार शशि शेखर ने बताया कि रविवार सुबह उन्हें डायलिसिस के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान जब परिवार के सदस्य उनके कमरे में पहुंचे तो पाया कि उनका निधन हो चुका है।
उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के शुभचिंतक, परिचित एवं स्थानीय लोग लगातार उनके निवास स्थान पर पहुंच रहे हैं। सभी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।
स्वर्गीय जयराम चौधरी अपने मिलनसार स्वभाव एवं सामाजिक कार्यों के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उनके निधन को समाज एवं प्रशासनिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल दें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!