जमीनी विवाद में मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Location: Manjhiaon


मझिआंव, प्रतिनिधि: बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरछा बांध गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को गढ़वा जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, आपसी जमीनी विवाद में बड़े भाई कामेश यादव ने अपने छोटे भाई अरुण कुमार यादव (38 वर्ष) एवं पिता लालू यादव के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद घायल अरुण कुमार यादव ने बरडीहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि 16 मई 2026 को बरडीहा थाना कांड संख्या 25/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में कामेश यादव सहित चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपियों में कामेश यादव (46 वर्ष), विकास यादव (24 वर्ष) एवं दीपक यादव (26 वर्ष) शामिल हैं। वहीं मामले का चौथा आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
थाना प्रभारी ने कहा कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!