सुखलदरी जल प्रपात में मकर संक्रांति पर मेले का आयोजन, उमड़ी 50 हजार से अधिक भीड़

Location: Dhurki

धुरकी: गढ़वा जिले के प्रसिद्ध कर्पूरी ठाकुर पर्यटन स्थल सुखलदरी जल प्रपात पर मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को हर साल की तरह इस वर्ष भी भव्य मेले का आयोजन किया गया। झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार से करीब 50,000 से अधिक पर्यटक मेले में पहुंचे।

पर्यटकों ने सुखलदरी झरने में स्नान कर पास स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की और चूड़ा, लाई, तिलकुट और दही जैसे पारंपरिक खाद्य पदार्थों का आनंद लिया। मनोरम प्राकृतिक दृश्य और झरने की खूबसूरती ने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोग झरने के साथ तस्वीरें लेते और मोबाइल में यादें संजोते दिखे।

सुखलदरी का यह मेला सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि परिवार और रिश्तेदारों से मिलन का एक प्रमुख केंद्र भी है। स्थानीय समिति द्वारा मेले में नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की गई, जहां खोए हुए बच्चों को उनके अभिभावकों तक सुरक्षित पहुंचाया गया।

सुबह से शाम तक मेले में लोगों का आना-जाना जारी रहा। धुरकी मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें और ट्रैफिक जाम नजर आया। मेले में खरीदारी और मनोरंजन का उत्साह पर्यटकों में साफ देखा गया।

सुरक्षा के मद्देनजर धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार अपने दल-बल के साथ मेले में तैनात रहे और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Ghulam Rabbani

    Location: Dhurki Ghulam Rabbani is reporter at आपकी खबर News from Dhurki

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!