सगमा: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान रांची में मौत, गांव में मचा कोहराम

Location: सगमा


सगमा। धुरकी थाना क्षेत्र के पुतुर गांव निवासी राजन कुमार (पिता संजय राम) की रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। राजन बीते 21 मार्च को बंशीधर नगर से मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सगमा-धुरकी मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गया। हादसे में राजन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार सगमा गांव निवासी संतोष यादव को आंशिक चोटें आईं।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाने के साथ उनके परिजनों को सूचित किया। राजन की स्थिति गंभीर होने के कारण परिजन पहले उसे बंशीधर नगर ले गए, फिर गढ़वा होते हुए रांची रेफर किया गया। करीब 14 दिनों तक जिंदगी से जूझने के बाद शुक्रवार की रात राजन की रांची में मौत हो गई।

राजन का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव को देखते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर जमा हो गए।

सूचना मिलने पर धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार दल-बल के साथ गांव पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता संजय राम के आवेदन पर सगमा निवासी संतोष यादव (पिता उजागिर यादव) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषी पाए जाने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर पूर्व जीप सदस्य नंदगोपाल यादव, पूर्व उपप्रमुख संजय यादव, मुखिया प्रतिनिधि हनुमंत यादव, कटहर पंचायत मुखिया पति राजेंद्र राम, बीडीसी प्रतिनिधि प्रेमन यादव, समाजसेवी योगेंद्र यादव, अभिमन्यु यादव, विशु भुइयां, रमेश यादव, जवालाकांत यादव, नाथू राम, राजेंद्र यादव, नारायण बैठा, दुलेश्वर यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    राज्यसभा चुनाव से तय होगी झारखंड की राजनीति की दशा और दिशा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फैसले पर रहेगी नजर

    राज्यसभा चुनाव से तय होगी झारखंड की राजनीति की दशा और दिशा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फैसले पर रहेगी नजर

    प्रधानाध्यापक सचिदानंद प्रसाद यादव का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

    प्रधानाध्यापक सचिदानंद प्रसाद यादव का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

    कांडी में नौकुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन संपन्न

    कांडी में नौकुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन संपन्न

    पलामू – छत्तरपुर में औचक निरीक्षण:उपायुक्त ने संवेदनशीलता और सख्ती दोनों का दिया परिचय

    पलामू – छत्तरपुर में औचक निरीक्षण:उपायुक्त ने संवेदनशीलता और सख्ती दोनों का दिया परिचय

    भूमि नामांतरण को लेकर प्रमुख व राजस्व उपनिरीक्षक में तीखी बहस, जांच की मांग

    मईया सम्मान योजना दस्तावेज जांच में उमड़ी महिलाओं की भीड़, टोकन लेने को लेकर धक्का-मुक्की

    मईया सम्मान योजना दस्तावेज जांच में उमड़ी महिलाओं की भीड़, टोकन लेने को लेकर धक्का-मुक्की
    error: Content is protected !!