सगमा में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा) : शनिवार को प्रखंड मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की, जबकि भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया और उपहार भेंट किए।

बरसात की परवाह किए बिना बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचीं। बाजारों में सुबह से ही राखी और मिठाई की दुकानों पर भीड़ लगी रही। चौक-चौराहों पर मेले जैसा दृश्य देखने को मिला और लोगों ने उत्साहपूर्वक खरीदारी की।

सगमा और बिरवल चौक पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटी रही, जो देर शाम तक बनी रही। भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते का उत्सव सोशल मीडिया पर भी छाया रहा। व्हाट्सएप ग्रुप पर बधाइयों का दौर एक दिन पहले से ही शुरू हो गया था। फेसबुक और व्हाट्सएप पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधते हुए तस्वीरें खूब शेयर की गईं, जिनके साथ भाइयों ने बहनों से आशीर्वाद प्राप्त करने की बातें भी लिखीं

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!