सगमा में कलश यात्रा के साथ नवरात्र की शुरुआत, आस्था में डूबा क्षेत्र

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा): सगमा प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को शारदीय नवरात्र की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। परंपरागत रूप से पूजा पंडालों से बैंड-बाजा और डीजे की धुन पर श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने नदियों, तालाबों और कुंओं से पवित्र जल भरकर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा पंडालों में कलश की स्थापना की।

मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय सगमा के पंडाल से कलश यात्रा निकाली गई। वहीं बालहा, कटकर कला, गदकवा, शारदा गांव, उभका और पुतुर के श्रद्धालुओं ने उतमहि नदी से जल भरकर कलश स्थापना की। सोनडिहा, घघरी, बिरवल और मकरी में मालिया नदी से जल भरा गया।

पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ नवरात्र का शुभारंभ हुआ। पूजा स्थलों पर ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना की।

इस मौके पर कटहर मुखिया कलावती देवी, पूर्व प्रखंड उपप्रमुख संजय यादव सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूजा पंडालों में विशेष रौनक और पूरे क्षेत्र में नवरात्र के पहले दिन से उत्सव का माहौल बना रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!