सगमा प्रखंड में झामुमो अध्यक्ष पद को लेकर घमासान, कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री को सौंपा पत्र

Location: सगमा


सगमा, गढ़वा:
सगमा प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में प्रखंड अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार को निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष जय गोपाल यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से मुलाकात कर नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष हरिदास यादव को पद से हटाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञात हो कि झामुमो के गठन काल में जय गोपाल यादव को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, 3 अप्रैल को जिला संयोजक मंडली द्वारा सगमा निवासी सहायक शिक्षक हरिदास यादव को नया प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। इस फैसले से प्रखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष व्याप्त है।

सौंपे गए पत्र में कहा गया है कि सगमा प्रखंड में झामुमो के लगभग 100 सक्रिय सदस्य हैं, लेकिन उनकी राय लिए बिना जिला स्तर पर यह निर्णय लिया गया, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विरुद्ध है। साथ ही, यह भी तर्क दिया गया कि एक सहायक शिक्षक को प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने से न केवल विद्यालय का पठन-पाठन बाधित होगा, बल्कि पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।

ज्ञापन में केंद्रीय नेतृत्व से मांग की गई है कि इस नियुक्ति को अविलंब रद्द कर प्रखंड के कार्यकर्ताओं से राय लेकर नए अध्यक्ष की घोषणा की जाए। पत्र पर साठ से अधिक कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं।

पार्टी के भीतर इस मुद्दे पर मंथन जारी है और संभावना है कि आने वाले दिनों में निर्णय को लेकर कोई दिशा-निर्देश सामने आ सकता है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!