संविधान बचाओ रैली के जरिए कांग्रेस ने दिखाया जनसमर्थन का मजबूत जज़्बा

गढ़वा: जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में आज संविधान बचाओ रैली का आयोजन जिला स्तर पर भव्य रूप से किया गया। यह रैली कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर इंदिरा गांधी चौक होते हुए बाबा भीम राव अंबेडकर चौक तक पैदल मार्च के रूप में निकाली गई। रैली का समापन बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व सभा के साथ हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक श्री सत्यनारायण सिंह उपस्थित हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “देश के नेता श्री राहुल गांधी ने जातीय जनगणना के लिए जो संघर्ष किया, उसी का परिणाम है कि केंद्र सरकार को झुकना पड़ा और घोषणा करनी पड़ी।”

जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि “अगर कांग्रेस ने संविधान लागू किया है, तो उसे बचाने की जिम्मेदारी भी कांग्रेस की ही है। संविधान से छेड़छाड़ कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।”

वरिष्ठ नेता सुरेंद्रनाथ तिवारी, उदय नारायण तिवारी, कियामुद्दीन अंसारी, वेद प्रकाश, अक्षय राम और राजू नायक ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलती है और संविधान की रक्षा के लिए सदा तत्पर है।

एससी सेल के जिला अध्यक्ष मानिक राम ने कहा कि “बीजेपी द्वारा बाबा साहेब का लगातार अपमान किया गया है, जबकि कांग्रेस ने ही उन्हें सच्चा सम्मान दिया।”

इस मौके पर ज़िला उपाध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष खुर्शीद आलम, महासचिव ओमप्रकाश चौबे, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष उगेंद्र नाथ चौबे, मझिआंव अध्यक्ष आनंद यादव, सोशल मीडिया प्रभारी मोसाहिद हुसैन, कांडी अध्यक्ष जवाहर राम, डंडई अध्यक्ष निजाम अंसारी, नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, रंका अध्यक्ष बजेंद्र चौधरी, भंडरिया अध्यक्ष रणजीत सिंह, धुरकी अध्यक्ष बिमला देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने कांग्रेस की एकजुटता और संविधान रक्षा के प्रति संकल्प को मजबूती से प्रदर्शित किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!