संगवरिया स्थित गुरु रविदास आश्रम में संविधान दिवस पर अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि

Location: Meral

मेराल। संविधान दिवस के अवसर पर संगवरिया स्थित गुरु रविदास आश्रम में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर बामसेफ के झारखंड स्टेट कोऑर्डिनेटर व अनुसूचित जाति–जनजाति कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रघुराई राम समेत अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान की रक्षा एवं पालन करने की शपथ दिलाई गई।

रघुराई राम ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जिसे 26 नवंबर 1949 को तैयार कर देश को समर्पित किया गया था। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान समता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय जैसे मूल सिद्धांतों पर आधारित है और देश के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह संविधान का अक्षरशः पालन करे।

कार्यक्रम में शिक्षक भारदुल राम, शिक्षक सुभाष कुमार रवि, शिक्षक सुबेश्वर राम, बसपा प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर राम, आजसू छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुंदन कुमार चंद्रवंशी, गणेश कुमार राम, संजय राम, निर्मल कुमार, जयप्रकाश कुमार, इंद्रदेव राम, उपेंद्र राम, अविनाश कुमार रवि, महेंद्र राम, निशाल कुमार, विशाल कुमार, सचिन कुमार, मिथिलेश कुमार, प्रिंस कुमार, बंशीधर पासवान, अमित कुमार राम, उदय कुमार राम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!