शुद्ध पर्यावरण के लिए एकल विद्यालयों में चला व्यापक पौधारोपण अभियान

Location: Garhwa

गढ़वा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एकल अभियान के अंतर्गत गढ़वा जिले के विभिन्न 220 एकल विद्यालयों में व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाहरणालय परिसर में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा पौधा लगाकर की गई।

इस अवसर पर डीसी श्री यादव ने कहा कि स्वच्छ और हराभरा वातावरण बनाए रखने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। पेड़ हमें शुद्ध प्राणवायु, औषधियां, फल-फूल, छाया, लकड़ी जैसे कई लाभ प्रदान करते हैं। जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी इनकी महती भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करना चाहिए।

एकल विद्यालय गढ़वा इकाई के अध्यक्ष डॉ. पातंजली केसरी ने जानकारी दी कि गढ़वा, मेराल, भवनाथपुर, नगर उंटारी सहित जिले के अन्य प्रखंडों के 220 विद्यालयों में बच्चों और ग्रामीणों की सहभागिता से पौधारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि हमें जन्मदिन, शादी की सालगिरह या अन्य शुभ अवसरों को एक पौधा लगाकर यादगार बनाना चाहिए, जिससे आनेवाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने पेड़ों को सुखाड़ और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव का साधन बताया और कहा कि पेड़ की जड़ से लेकर पत्तियों तक अनगिनत उपयोग हैं। अभियान के सचिव अरुण मेहता सहित अन्य वक्ताओं ने भी पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि पौधारोपण का यह अभियान पूरे जिले में निरंतर जारी रहेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!