कितासोती में साढ़े तीन करोड़ की लागत से सड़क निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न

Location: Garhwa

गढ़वा : सदर प्रखंड के कितासोती गांव में शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का भूमि पूजन किया गया। यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जाएगी, जो परिहारा पंचायत अंतर्गत कितासोती गांव से गेटारी टांड़ तेनवर खेल मैदान तक भाया कितासोती बाजार चौक तक पहुंचेगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने नारियल फोड़कर विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विधायक पूरे गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र में प्रखंड, पंचायत व गांवों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं। यह निर्माण कार्य भी उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

विवेकानंद तिवारी ने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मंत्री के कार्यकाल में सिर्फ ठेकेदारी के उद्देश्य से सड़कों की मरम्मत कराकर पैसे की निकासी की गई। लेकिन अब जनसरोकार से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक चुनाव के समय किए गए सभी वादों को पूरा करने में लगे हुए हैं और क्षेत्र के लोगों को मानसिक रूप से आजादी दिलाई गई है।

कार्यक्रम में देवब्रत सिंह, भाजपा नेता राजेश्वर बैठा, श्रम नियोजन विभाग के विधायक प्रतिनिधि अरविंद पटवा, खाद्य आपूर्ति विभाग के विधायक प्रतिनिधि पंकज पासवान, गोपाल सिंह, नवीन यादव, इलायची ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, प्रदीप प्रजापति, लल्लू चौधरी, बाबूलाल सिंह, गिरिवर सिंह, मूंगा सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विकास तिवारी, गोवावल के युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास तिवारी, युवा नेता अंकित तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!