बुलडोजर कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों ने अंचल कार्यालय पहुंच लगाई न्याय की गुहार

Location: Meral



मेराल। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विवादित भूमि पर बने मकानों को प्रशासन द्वारा बुलडोजर से हटाए जाने के बाद प्रभावित परिवारों ने गुरुवार को मेराल अंचल कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। प्रभावित परिवारों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों एवं संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच करने तथा उचित राहत और मुआवजा दिलाने की मांग की है।
प्रभावित लोगों का कहना है कि उन्होंने संबंधित भूमि चिंतामणि पाण्डेय से विधिवत खरीदी थी। खरीदारी के समय उनके पास जमीन की रजिस्ट्री समेत सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे। उनका दावा है कि संबंधित भूमि का उनके नाम दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) भी हो चुका था। प्रभावितों ने सवाल उठाया कि जब प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद कर्मचारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर भूमि उनके नाम दर्ज की गई, तो अब उसी भूमि पर बने मकानों को अवैध कैसे घोषित किया गया।
प्रभावित परिवारों के अनुसार, जिन भूखंडों पर कार्रवाई की गई, उनमें से एक लाभुक विंदेश्वर वियार के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी स्वीकृत हुआ था। इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत उसी भूमि पर पानी की टंकी भी स्थापित की गई थी। प्रभावितों का कहना है कि जब संबंधित भूमि पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया, तो अब उसी जमीन को अवैध बताकर मकानों को ध्वस्त किया जाना उनके लिए गंभीर समस्या बन गया है।
प्रभावित परिवारों में श्रीकांत वियार, मुखलाल वियार एवं विनय वियार शामिल हैं। उनका कहना है कि बुलडोजर कार्रवाई में कच्चे मकान भी ध्वस्त कर दिए गए, जिससे उनके सामने रहने का संकट उत्पन्न हो गया है।
प्रभावित परिवारों ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुसार उक्त भूमि गायत्री देवी को सौंपने का निर्देश दिया गया है। हालांकि उनका दावा है कि उन्हें मकान खाली करने के संबंध में व्यक्तिगत नोटिस नहीं दिया गया। उनके अनुसार, इस संबंध में भूमि विक्रेता चिंतामणि पाण्डेय को ही जानकारी थी, जबकि लंबे समय से वहां रह रहे परिवारों को सीधे बेदखली की सूचना नहीं मिली। मकान ध्वस्त होने के बाद प्रभावित परिवारों का कहना है कि उनके पास रहने के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है।
इधर, मेराल अंचलाधिकारी यशवंत नायक ने कहा कि न्यायालय के निर्देश के आधार पर ही कार्रवाई करते हुए संबंधित भूमि को खाली कराया गया और न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए फिलहाल राशन की व्यवस्था कराई गई है तथा उनकी देखभाल की जिम्मेदारी संबंधित पंचायत के मुखिया को दी गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33.789 किलो गांजा और 2.534 किलो अफीम बरामद

    ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33.789 किलो गांजा और 2.534 किलो अफीम बरामद

    मलय डैम व सिंचाई नहर का डीसी ने किया निरीक्षण, सोमवार तक टेंडर निकालने का निर्देश

    मलय डैम व सिंचाई नहर का डीसी ने किया निरीक्षण, सोमवार तक टेंडर निकालने का निर्देश

    सुदूरवर्ती गांवों में पहुंची संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स, 80 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

    सुदूरवर्ती गांवों में पहुंची संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स, 80 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

    तीसरी बार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने ईश्वर सागर चंद्रवंशी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    तीसरी बार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने ईश्वर सागर चंद्रवंशी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बुलडोजर कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों ने अंचल कार्यालय पहुंच लगाई न्याय की गुहार

    बुलडोजर कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों ने अंचल कार्यालय पहुंच लगाई न्याय की गुहार

    बोल बम के जयघोष से गूंजा रानाडीह, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था

    बोल बम के जयघोष से गूंजा रानाडीह, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था
    error: Content is protected !!