शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा, अंतिम दर्शन करने वालों की लगी भीड़, कल शाम में गांव में होगा अंतिम संस्कार

रांची : दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची पहुंच चुका है। पार्थिव शरीर को उनके मोराबादी स्थित आवास पर रखा गया है। लोग यहीं उनका अंतिम दर्शन करेंगे। कल उनके पार्थिव शरीर को झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय और विधानसभा में ले जाया जाएगा। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर रामगढ़ स्थित नेमरा गांव जाएगा । वहां शाम 4:00 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। नेमरा गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। कई बड़े नेताओं के अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना है। इसके पूर्व आज शाम 7:00 बजे उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से एक सुसज्जित वाहन में शवयात्रा निकली। शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए यह यात्रा उनके मोराबादी स्थित आवास पहुंची। शवयात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके भाई बसंत सोरेन इसी वाहन पर सवार थे जिस पर पार्थिव शरीर रखा गया था। रांची एयरपोर्ट से मोराबादी मैदान तक सड़क किनारे खड़े हजारों लोगों ने अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। रांची एयरपोर्ट पर राज्य सरकार के लगभग सभी मंत्री और विधायक मौजूद थे। रास्ते में लोग शिबू सोरेन अमर रहे के नारे लगा रहे थे उनके आवास पर भी समर्थन की भारी भीड़ जमा है। कई घंटे से लोग यहां इंतजार कर रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!