शहादत दिवस पर भगत सिंह को श्रद्धांजलि, विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। स्थानीय जलक्रांति भवन में सोमवार को वाम जनवादी दल एवं ज्ञान विज्ञान समिति के संयुक्त तत्वावधान में शहीदे आज़म भगत सिंह का शहादत दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह केवल एक क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि एक महान विचारक भी थे। उनके विचार आज के समय में और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने शोषणमुक्त समाज की कल्पना की थी, जहां समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे की स्थापना हो सके।
वक्ताओं ने समाज में व्याप्त अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष को तेज करने का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक इन बुराइयों का अंत नहीं होगा, तब तक वास्तविक शांति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह के आदर्श एक न्यायपूर्ण और बेहतर समाज के निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम को राजद के प्रदेश महासचिव अभय कुमार पांडेय, भाकपा के राज्य परिषद सदस्य विनोद ठाकुर, कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक ईश्वरी चौधरी, प्रमोद राम, रामभजन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, संतोष गुप्ता, राजकुमार राम, अखिलेश कुमार, सुदामा पांडेय सहित कई लोगों ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में विद्या पासवान, रामनाथ उरांव, मोती राम, श्रीराम, रामाधार उरांव, धर्मेंद्र पटेल, चंद्रदेव यादव, ब्रह्मा कुमार ठाकुर, राम पवन पासवान, तेतर भुइयां, मुकेश रजक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दयानंद पांडेय ने किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!