वार्षिक खेल उत्सव में बच्चों ने दिखाया दमखम, खेल से व्यक्तित्व निखरने पर जोर

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। पीएम श्री उच्च विद्यालय चितविश्राम में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर हुई। प्रधानाध्यापक द्वारिका नाथ पांडेय ने अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता देकर किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अमर नाथ पांडेय ने कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को नौकरी में प्राथमिकता और सहयोग राशि भी प्रदान करती है।
प्रधानाध्यापक द्वारिका नाथ पांडेय ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है, इससे व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है। कार्यक्रम को पंचायत समिति सदस्य मृदुला शर्मा, पूर्व मुखिया मुस्ताक अहमद और मुखिया प्रतिनिधि कमलेश सोनी ने भी संबोधित किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। वर्ग 1 से 5 की बोरा रेस में बालिका वर्ग में पम्पी कुमारी और बालक वर्ग में पीयूष कुमार विजेता बने। मेढ़क रेस में बालिका वर्ग में निशा खातून तथा बालक वर्ग में अंकित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रिले दौड़ प्रतियोगिता में वर्ग 9-10 की बालिकाओं में निकी निशा तथा 6-8 में चांदनी कुमारी विजयी रहीं। बालक वर्ग में 9-10 में परवेज और 6-8 में रूपेश कुमार प्रथम स्थान पर रहे। खो-खो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में कक्षा 10 की टीम ने कक्षा 8 को 9-8 अंकों से हराया। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग में कक्षा 9 की टीम विजेता रही।
कार्यक्रम के दौरान सीआरपी संजय कुमार सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। खेल समापन के बाद विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंपायर की भूमिका खेल शिक्षक किशोर कुणाल तथा कमेंटेटर के रूप में कमलेश पांडेय ने योगदान दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!