ब्याहुत कलवार समाज ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का किया भव्य सम्मान, विकास को लेकर जताई उम्मीदें

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। नगर पंचायत क्षेत्र के चचेरिया स्थित अलका मैरेज गार्डेन सभागार में रविवार की शाम ब्याहुत कलवार समाज के तत्वावधान में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
समारोह की शुरुआत समाज के कुलदेवता भगवान श्रीबलभद्र जी के समक्ष अध्यक्ष साधना देवी, रवि प्रकाश, जोखू प्रसाद, अजय प्रसाद गुप्ता, भरत भूषण प्रसाद एवं कामेश्वर प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पार्चन के साथ की गई।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष साधना देवी, वार्ड पार्षद रंजन कुमार छोटू एवं नीरज कुमार को बुके, फूलमाला, अंगवस्त्र, मोमेंटो तथा भगवान बंशीधर जी की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया।
समाज के संरक्षक जोखू प्रसाद ने स्वागत भाषण में कहा कि सम्मान हमारी संस्कृति का प्रतीक है, जो व्यक्ति को जनहित में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि नगर के विकास के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य करेंगे।
अध्यक्ष साधना देवी ने अपने संबोधन में कहा कि यह उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। उन्होंने नगर पंचायत में स्वच्छता, शिक्षा, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने इसे पूरे नगरवासियों की जीत बताते हुए ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प दोहराया।
वरिष्ठ समाजसेवी अजय प्रसाद गुप्ता ने इसे समाज के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व से नगर विकास को नई दिशा मिलेगी।
अश्विनी कुमार ने कहा कि यह जीत एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। युवा वर्ग को भी नगर में साफ-सफाई, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है।
भरत भूषण प्रसाद ने कहा कि समाज द्वारा किया गया यह सम्मान जनप्रतिनिधियों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। वहीं रवि प्रकाश बबलू ने कहा कि यह सम्मान पूरे समाज के विश्वास और प्रेम का प्रतीक है, जो जनसेवा के लिए प्रेरणा देता है। उन्होंने पारदर्शिता और समर्पण के साथ काम करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में विभा रानी, विंदु देवी, अश्विनी कुमार, अजय प्रसाद (मुखिया), बैजनाथ प्रसाद, बिरेन्द्र प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, सुधीर प्रसाद, ईश्वरी प्रसाद, हरिओम प्रसाद, उमाशंकर प्रसाद, सीताराम जायसवाल, अजय गुप्ता, उमेश प्रसाद, सतीश प्रसाद, जयप्रकाश, मनोज कुमार, बहादुर प्रसाद, राजेश कुमार, दयानंद प्रसाद, पंकज कुमार, सुमित कुमार, शुभम जायसवाल, राहुल कुमार, कृष कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन देवशंकर प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार प्रसाद ने किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!