विवाहित महिला की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

Location: Meral

मेराल। थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान कुर्बान अंसारी की पत्नी सबीना बीबी के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद मृतका का पति कुर्बान अंसारी समेत उसके ससुराल वाले फरार हो गए हैं। सबीना बीबी झलुवा छतरपुर गांव निवासी बरकत अंसारी की पुत्री थी, और करीब 11 महीने पहले उसकी शादी मेराल के पिंडरा गांव निवासी जमालुद्दीन अंसारी के पुत्र कुर्बान अंसारी से हुई थी।

मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर सबीना को प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों का दावा है कि सबीना ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!