वारिश में कच्चा मकान गिरा, बुजुर्ग महिला ने लगाई सहायता की गुहार

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि):

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तलशबरिया पंचायत के तलशबरिया गांव निवासी कैलाश राम की पत्नी अकली देवी का कच्चा मकान हाल ही में भारी बारिश के कारण ढह गया। इस हादसे के बाद बुजुर्ग दंपती और उनके परिवार के सामने गहरी संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

अकली देवी, जो उम्रदराज हैं, ने बताया कि उनका घर पहले से ही जर्जर स्थिति में था। लगातार हो रही बारिश के चलते एक दिन अचानक मकान पूरी तरह से गिर गया। उन्होंने बताया कि उनके पति भी बुजुर्ग हैं और एक बेटा है जो उनके साथ रहता है। बेटा अपनी ज़मीन भी पहले ही गिरवी रख चुका है, जिससे परिवार किसी तरह जीवन यापन कर रहा है।

अकली देवी ने बताया, “अबुआ आवास योजना के अंतर्गत हमें आवास स्वीकृत हुआ था, लेकिन वह आज तक नहीं मिल पाया। हमने पूर्व मुखिया से लेकर वर्तमान मुखिया तक अपनी पीड़ा बताई, लेकिन आज तक कोई ठोस सहायता नहीं मिल सकी।”

उन्होंने प्रशासन से अविलंब जांच कर उचित सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है ताकि बरसात के इस मौसम में उनके परिवार को खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर न होना पड़े।

स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे इस संवेदनशील मामले को प्राथमिकता दें और बुजुर्ग दंपती को यथाशीघ्र सहायता उपलब्ध कराएं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!