पुलिस ने दो मवेशी तस्करो को गिरफ्तार कर भेजा जेल,दो पिकप वाहन जब्त

Location: पलामू

मेदिनीनगर। नावाबाजार थाना की पुलिस ने दो मवेशी तस्करों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को उन्हें जेल भेज दिया है। इस संबंध में डीएसपी आलोक कुमार टूटी और थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि दिनांक – 11.09.2025 को समय करीब 11.00 बजे दिन में गुप्त सूचना मिली कि पड़वामोड़ से छतरपुर की तरफ दो पिकप गाड़ी में अवैध रूप से क्रुरता पूर्वक मवेशी को तस्करी हेतु ले जाया जा रहा है। इसकी सुचना वरीय पदाधिकारी को देते हुये गस्ती पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस चेक पोस्ट, नावाबाजार के पास चेकिंग लगाया गया। चेकिंग के दौरान समय करीब 11.50 बजे दिन में पड़वामोड़ तरफ से दो पिकप आ रही थी जिसको पुलिस बल के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त दोनो पिकप के चालक जान मारने के नियत से पुलिस बल के उपर गाड़ी चढ़ाने के नियत से तेजी एवं लापरवाही से वाहन को चलाते हुए चेक पोस्ट से आगे निकल गये । तत्पश्चात पुलिस बल के द्वारा गस्ती वाहन से पीछा कर उक्त दोनो पिकप वाहन को पकड़ा गया। पकड़ाये दोनों पिकप चालकों से नाम पता पुछने पर अपना-अपना नाम पता क्रमशः 1. जुनाब अंसारी उम्र 35 वर्ष पे0 मुनीफ मियां ग्राम लिधकी पूर्व थाना चैनपुर जिला पलामू 2. रंजीत कुमार उम्र 20 वर्ष पे0 महावीर मेहता ग्राम वंशी विगहा थाना कुटुम्बा जिला औरंगाबाद, बिहार बतलाये । उक्त दोनो पिकप क्रमशः 1. रजि० नं0 BR26GB 7046 को चेक करने पर उसके डाला में एक भैंस, एक भैंसा एवं एक कड़रू तथा 2. रजि० नं0 JH03AR 5255 को चेक करने पर उसके डाला में एक भैंसा एवं चार कड़रू क्रुरता पूर्वक लदा हुआ पाया। उक्त पशुओं के संबंध में चालक द्वारा पुछने पर बताया गया कि यह पशु, मालिक 1. इकबाल मियां, पता पूर्णा मझिगांवा थाना चैनपुर, पलामू 2. सफी आलम शाह उर्फ छोटू पे० सहरूम साह 3. मनीर साह पे० ना मालुम दोनो ग्राम + थाना नावाबाजार, पलामू का है जो उनलोगो के कहने पर हमलोग उक्त सभी पशुओं को तरहसी से लेकर संडा, बिहार जा रहे थे। उक्त सभी पशुओं के संबंध में दोनो वाहन चालकों से कागजात की मांग किया गया परन्तु उनलोगों के द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्पश्चात् उक्त सभी पशुओं को एंव उक्त दोनो पिकप को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। इस संदर्भमें नावाबाजार थाना कांड सं0 74/25, दिनांक 11.09.2025, धारा -281/317(5)/109(1) / 3 (5) बी0एन0एस0 एवं 11 पशुओं के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम 1960 दर्ज कर अभियुक्त 1. जुनाब अंसारी उम्र 35 वर्ष पे0 मुनीफ मियां 2. रंजीत कुमार उम्र 20 वर्ष पे० महावीर मेहता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है तथा अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!