वन नेशन वन इलेक्शन: गढ़वा में कार्यशाला के जरिए अभियान को मिला बल

Location: Garhwa

गढ़वा: वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर गढ़वा में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक चैम्बर भवन में हुई, जिसमें व्यवसायियों के साथ इस विषय पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही उपस्थित रहे।

बैठक में वन नेशन वन इलेक्शन को देशहित में बताते हुए व्यवसायियों ने इसका समर्थन किया। चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बबलू पटवा ने कहा कि एक साथ चुनाव होने से देश में समय और संसाधनों की बचत होगी, जिससे जनता और व्यवसायियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र राष्ट्रपति को भेजने की योजना
भाजपा नेता भानु प्रताप शाही ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र माननीय राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि देश में एक साथ चुनाव कराने से लगभग 1.5% GDP वृद्धि का अनुमान है। उन्होंने गढ़वा में इस विषय पर चर्चा को एक सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि इसका संदेश दूर-दूर तक जाएगा और यह देश के विकास में सहायक होगा।

वन नेशन वन इलेक्शन पर अब जिला स्तर पर भी बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जो इस मुहिम को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण साबित हो रही हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!