वज्रपात की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

Location: Manjhiaon

मझिआंव (गढ़वा): बरडीहा थाना क्षेत्र के लावा चंपा गांव में मंगलवार दोपहर हुई बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लावा चंपा गांव निवासी 26 वर्षीय विकास रजवार मंगलवार करीब दो बजे खेत में मूंग और बरबटी की तुड़ाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। वज्रपात की चपेट में आने से विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    चैनपुर के बोड़ी में कथित अवैध ईंट भट्ठा संचालन का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग

    चैनपुर के बोड़ी में कथित अवैध ईंट भट्ठा संचालन का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग

    डेढ़ माह बाद भी हत्या के आरोपित गिरफ्तार नहीं, न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने दी आंदोलन और आत्मदाह की चेतावनी

    डेढ़ माह बाद भी हत्या के आरोपित गिरफ्तार नहीं, न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने दी आंदोलन और आत्मदाह की चेतावनी

    वज्रपात की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

    वज्रपात की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

    डीआईजी किशोर कौशल ने किया मेराल थाना का निरीक्षण, कहा- शिकायतकर्ताओं से मित्रवत व्यवहार करें, थाना बने पब्लिक फ्रेंडली

    डीआईजी किशोर कौशल ने किया मेराल थाना का निरीक्षण, कहा- शिकायतकर्ताओं से मित्रवत व्यवहार करें, थाना बने पब्लिक फ्रेंडली

    वज्रपात की चपेट में आने से दुधारू गाय की मौत

    वज्रपात की चपेट में आने से दुधारू गाय की मौत

    डैम में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

    डैम में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
    error: Content is protected !!