लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती पर भाजपा की श्रद्धांजलि, प्रेरणा और सेवा का उज्जवल संदेश

Location: Garhwa

गढ़वा: भारतीय जनता पार्टी गढ़वा के द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर चिनिया मोड़ स्थित प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि देवी अहिल्याबाई सेवा, धर्मनिष्ठा, न्यायप्रियता और लोककल्याण की प्रतीक थीं। उनकी जयंती पर हम कोटिशः वंदन करते हैं और उनके आदर्शों को नमन करते हैं।

मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन नारी सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अद्वितीय प्रकाश स्तंभ है। उनका जीवन आज भी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाओं और आम नागरिकों को उनके विचारों और दृढ़ इच्छाशक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज के सहयोग में अग्रसर होना चाहिए 

मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, मीना गुप्ता, पार्वती सिंह, भाजपा नेता रिंकू तिवारी, मुरली श्याम सोनी, डॉ. पतंजलि केसरी, मुना तिवारी, राजीव रंजन तिवारी, मनीष गुप्ता, विनोद तिवारी, मिथलेश तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय, रूपू महतो, अरविंद पटवा, विशाल गुप्ता, संतोष कश्यप, कंचन पांडेय, ओमप्रकाश दास, नौशाद आलम, प्रमोद शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ निकली भव्य नगर भ्रमण रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन
    error: Content is protected !!