नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

Location: Shree banshidhar nagar


बंशीधर नगर:
नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा (जग्गू विश्वकर्मा) के निधन पर क्लब की ओर से एक शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा का आयोजन राजकीयकृत अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय परिसर में नवयुवक क्लब के अध्यक्ष कमलेश मेहता के नेतृत्व में किया गया।
सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष कमलेश मेहता ने बताया कि नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा का निधन 3 मार्च को हो गया था। उनके सम्मान में क्लब के सदस्यों द्वारा शोकसभा आयोजित कर उन्हें याद किया गया।
उन्होंने बताया कि नवयुवक क्लब की स्थापना वर्ष 1967 में हुई थी और इसके स्थापना में जगनारायण विश्वकर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कमलेश मेहता ने कहा कि जगनारायण विश्वकर्मा सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहते थे। उनके नेतृत्व में एक समूह बनाकर रामलीला का आयोजन भी किया जाता था, जिससे क्षेत्र में सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिला।
उन्होंने कहा कि जगनारायण विश्वकर्मा का सामाजिक योगदान हमेशा याद किया जाएगा और उनके कार्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।
शोकसभा में नवयुवक क्लब के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार, अश्वनी कुमार, उपाध्यक्ष रणधीश कुमार, चितरंजन विश्वकर्मा, अनूप विश्वकर्मा, सुधीर कुमार, सुदामा प्रसाद, ध्रुप चंद्रवंशी, प्रमोद कमलापुरी, गोपाल प्रसाद, डॉ. अनवर आजाद, अनिल प्रसाद, श्रीराम ठाकुर, उमेश ठाकुर सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!