गढ़वा का शिक्षा हब बना सफलता की पहचान, 10वीं बोर्ड में सभी छात्रों ने हासिल की शानदार कामयाबी

Location: Garhwa

गढ़वा :टाउन हॉल स्थित शिक्षा हब कोचिंग सेंटर ने एक बार फिर अपनी कड़ी मेहनत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का परिचय दिया है। हाल ही में घोषित JAC और CBSE की 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शिक्षा हब के सभी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

कोचिंग के 10 छात्रों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि बाकी सभी विद्यार्थियों ने भी 80% से ऊपर अंक लाकर संस्था का नाम रोशन किया है।

सफल विद्यार्थियों में प्रमुख नाम:बादल – 88%,उर्वशी – 86%,चिराग – 85%,सलोनी – 85%,आरुषि प्रिया – 85%

छात्रों की इस उपलब्धि पर कोचिंग सेंटर में उत्सव का माहौल रहा। सभी छात्र एवं उनके अभिभावक परिणाम से बेहद संतुष्ट नजर आए और उन्होंने शिक्षकों को धन्यवाद दिया।

शिक्षा हब के डायरेक्टर उत्कर्ष ने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि, “यह परिणाम बच्चों, उनके अभिभावकों के धैर्य और हमारी टीम की मेहनत का नतीजा है। हम गर्व महसूस करते हैं कि बच्चों ने हमारी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दिया।”

कोचिंग के शिक्षकों अन्वेषक पांडे, मंसूर आलम, राजनारायण मिश्रा, मंगलेश कुमार और एमडी अजमल की मेहनत को भी इस सफलता का श्रेय दिया गया।

शिक्षक अन्वेषक पांडे ने बच्चों को आगे भी निरंतर मेहनत करते रहने और जीवन के हर पड़ाव में सफल होने की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर श्री पाठक ने उन छात्रों को भी प्रोत्साहित किया जिनका परिणाम अपेक्षा से कम रहा। उन्होंने कहा, “अभी कुछ भी खत्म नहीं हुआ है। मेहनत और आत्मविश्वास से जीवन में कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    चैनपुर के बंधुआ गांव में हिंसक हमला, गोली और चाकूबाजी में तीन घायल

    चैनपुर के बंधुआ गांव में हिंसक हमला, गोली और चाकूबाजी में तीन घायल

    गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    कुशमही विवाद: एसडीओ ने की जांच, 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

    कुशमही विवाद: एसडीओ ने की जांच, 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

    होटल गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    होटल गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सर्पदंश के बाद युवक गढ़वा रेफर

    सर्पदंश के बाद युवक गढ़वा रेफर
    error: Content is protected !!