लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम के अध्यक्ष पुनः बने डॉ. असजद अंसारी

गढ़वा : लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम की बैठक 26 अप्रैल को आशीर्वाद वैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई, जिसमें क्लब के अध्यक्ष डॉ. असजद अंसारी को एक बार फिर से अध्यक्ष चुना गया। इस बैठक में सत्र 2025-26 के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया, साथ ही नए सदस्यों को भी शामिल किया गया।

बैठक की शुरुआत नवनिर्वाचित उप जिलापाल कंचन साहू के स्वागत से हुई। कंचन साहू ने लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह जीत मेरे अकेले की नहीं, बल्कि सभी सदस्य और पदाधिकारियों की मेहनत का परिणाम है।”

बैठक में नए सदस्य मणिभद्र सिंह, डॉ. सुशील कुमार और धर्मवीर कुमार को मनोनीत किया गया। साथ ही, पदाधिकारियों के चयन के दौरान राकेश पाल को चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया। चुनावी प्रक्रिया में सरोज सिंह और आशीष मित्रा को भी नियुक्त किया गया।

क्लब के पदाधिकारियों के चयन में डॉ. असजद अंसारी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया, वहीं उपेन्द्र कुमार ठाकुर को सचिव और अनिल सोनी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर डॉ. असजद ने कहा, “लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है, और मैं इसके उज्जवल भविष्य के लिए संकल्पित हूँ।”

बैठक में अन्य पदाधिकारियों का चयन भी किया गया, जिनमें अरुण सोनी (प्रथम उपाध्यक्ष), राकेश पाल (द्वितीय उपाध्यक्ष), राजेश कुमार गुप्ता (तृतीय उपाध्यक्ष) और अन्य शामिल हैं।

इस मौके पर लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा सिटी के राम नारायण प्रसाद सहित क्लब के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!