गढ़वा जिला के छात्रों ने कबड्डी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बनाई जगह, अलखनाथ पाण्डेय ने दी बधाई

गढ़वा: जिला शिक्षा और खेल के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसी सिलसिले में आरके पब्लिक स्कूल, ऊंचरी मझिआंव के तीन होनहार छात्रों ने जिले का नाम रोशन किया है। पलामू जिला कबड्डी संघ द्वारा आयोजित चयन ट्रायल में अविनाश कुमार गुप्ता, अरुण यादव और हंसराज का चयन झारखंड राज्य के खूंटी में आयोजित होने वाली 10वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

इस शानदार उपलब्धि पर वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रसिद्ध शिक्षाविद् अलखनाथ पाण्डेय ने कहा कि इन छात्रों का चयन गढ़वा जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, “ये तीनों खिलाड़ी अनुशासन, मेहनत और समर्पण का प्रतीक हैं। हमें विश्वास है कि ये राज्य स्तर पर भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।”

अलखनाथ पाण्डेय ने चयन प्रक्रिया के लिए विद्यालय के प्ले टीचर जय गोविंद ठाकुर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मार्गदर्शन में यह सफलता संभव हुई है। उन्होंने कहा, “गढ़वा और पलामू क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यदि इन प्रतिभाओं को सही अवसर और मार्गदर्शन मिले, तो ये राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल कर सकते हैं।”

इस अवसर पर उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि यह सभी खिलाड़ियों के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

आरके पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण और छात्रों ने भी अविनाश, अरुण और हंसराज को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी को पूरा विश्वास है कि यह खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी अपनी मेहनत और प्रतिभा से नई ऊँचाइयों को छुएंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!