रेखा गुप्ता के दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर गढ़वा में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

Location: Garhwa

गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में जुलूस निकालकर रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाए जाने की खुशी मनाई गई। रंका मोड़ पर मिठाई बांटी गई और पटाखे फोड़े गए।

भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने से दिल्ली के विकास और सामाजिक मजबूती की उम्मीदें बढ़ी हैं। महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता गुप्ता ने इसे महिलाओं के लिए गौरव का क्षण बताया और कहा कि 27 वर्षों बाद भाजपा ने “सबका साथ, सबका विकास” के वादे को साकार किया है।

भाजपा नेता डॉ. पातंजली केशरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। रेखा गुप्ता के सीएम बनने से पार्टी को देशभर में महिलाओं का व्यापक समर्थन मिलेगा।

ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि रेखा गुप्ता का चयन महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि रेखा गुप्ता आरएसएस से जुड़ी हुई हैं और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। डबल इंजन की सरकार के तहत दिल्लीवासियों को विकास का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
रवींद्र जायसवाल, विनोद जायसवाल, ब्रजेश उपाध्याय, टिंकू गुप्ता, लखन गुप्ता, उदय मेहता, शिवनारायण चंद्रा, छोटन सोनी, सतेंद्र सोनी, ओमप्रकाश सोनी, दिनेश मेहता, राकेश शंकर गुप्ता, संजय केसरी, शुभम केशरी, अब्दुल मन्नान, डॉ. इश्तियाक रजा, कंचन जसवाल, पार्वती सिंह, मीरा यादव, कमला देवी, और अन्य भाजपा कार्यकर्ता।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!