रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस का जताया आभार, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सम्मानित

Location: Shree banshidhar nagar


श्रीराम सेना कमिटी ने किया सम्मान समारोह का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना प्रभारी को दिया गया सम्मान
श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):
श्रीराम सेना कमिटी के तत्वावधान में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। रविवार को आयोजित एक सम्मान समारोह में समिति के सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के दौरान रामनवमी जुलूस को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार को श्रीराम सेना की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें चुनरी एवं “जय श्री राम” का पट्टा ओढ़ाकर तथा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि उनकी सक्रियता और कड़ी मेहनत के कारण पूरे शहर में शांति एवं व्यवस्था बनी रही।
समिति के अध्यक्ष भोलू कुमार ने कहा कि थाना प्रभारी के सहयोग से ही इतने बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सका। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन दिन-रात मुस्तैद रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करता रहा, जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार अपने दल-बल के साथ पूरी रात क्षेत्र में गश्त करते रहे, जिसके परिणामस्वरूप पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
मौके पर समिति के उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल, नित्यानंद कुमार, मिंटू कुमार, कमलेश मेहता, आशीष कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि भविष्य में भी प्रशासन के सहयोग से इसी तरह सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!