प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में सुरक्षित महसूस कर रहे सनातनी : विधायक सत्येंद्र नाथ

Location: Meral


गणेश वंदना के साथ मोनू अलबेला ने किया भक्ति जागरण का शुभारंभ, अदिति राज ने भजनों से बांधा समां
मेराल (गढ़वा):
रामनवमी के पावन अवसर पर शनिवार की रात्रि मां शायर देवी धाम मंदिर परिसर में भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, डॉ. अनिल शाह, प्रेमचंद प्रसाद, दशरथ प्रसाद, मुन्ना राम, विनोद प्रसाद, अध्यक्ष विजय प्रसाद, कृष्णा कुशवाहा, डॉ. लालमोहन, धनंजय चौधरी, रविंद्र प्रसाद, मुखिया रामसागर महतो, अतहर अली अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भोजपुरी के जाने-माने गायक मोनू अलबेला ने गणेश वंदना “वक्रतुंड महाकाय” से किया। इसके बाद गायिका अदिति राज ने मां भगवती के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्ति जागरण में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में सनातन धर्मावलंबी पूरी आस्था और उत्साह के साथ पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को वैश्विक नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश सुरक्षित है और विकास की ओर तेजी से अग्रसर है। साथ ही उन्होंने कहा कि हर धर्म के लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन ने विधायक की अनुमति से घोषणा की कि मां शायर देवी धाम मंदिर परिसर में चापाकल, शौचालय तथा छठ व्रत से पूर्व छठ घाट का निर्माण विधायक मद से कराया जाएगा।
कार्यक्रम शुरू होने से पहले देवी धाम संचालन समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पट्टा देकर सम्मानित किया। भक्ति जागरण कार्यक्रम रात्रि 3 बजे तक चला, जिसमें एक से बढ़कर एक भजन एवं भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम इतना आकर्षक रहा कि बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी अंत तक डटे रहे।
कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष विजय प्रसाद ने किया। भक्ति जागरण को सफल बनाने में मां शायर देवी धाम संचालन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!