रातू रोड फ्लाईओवर का हुआ उद्घाटन, रांची के लिए ऐतिहासिक दिन, चरम पर दिखा उत्साह और उमंग

रांची: राजधानी रांची के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। बहुप्रतीक्षित रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया। फ्लाईओवर उद्घाटन को लेकर रातू रोड में अद्भुत नजारा दिखा। हर तरफ उत्साह और उमंग। जैसे कोई बड़ा पर्व त्योहार हो। रांची में पहली बार मैंने ऐसा नजारा देखा। नागा बाबा खटाल से लेकर ओटीसी मैदान तक हर तरफ भीड़ और उत्साह का माहौल। जैसे हर कोई इस उद्घाटन का इंतजार कर रहा हो और वह अपनी आंखों से इस ऐतिहासिक पल को देखना चाहता हो। भीड़ के उत्साह को देखते हुए पुलिस को हर जगह मुस्तादी दिखानी पड़ रही थी। ओवर ब्रिज पर चढ़ने और यात्रा करने को लेकर लोग उतावले दिखे। उद्घाटन समारोह को लेकर पूरे शहर को पोस्टर बैनर से दो दिन पूर्व ही पाट दिया गया था। उद्घाटन के बाद लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। उम्मीद की जा रही है कि आज आधी रात तक रांची के लोग इस फ्लाईओवर पर आवागमन कर आनंद लेंगे। रील बनाने वालों की भी कमी नहीं रहेगी। सचमुच रांची के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस पल को अपनी आंखों से देखने के लिए न सिर्फ रातू रोड बल्कि रांची के सभी इलाकों से लोग यहां पहुंचे थे। भाजपाइयों में तो गजब का उत्साह था। ओटीसी मैदान जहां सभा होने वाली थी वहां 1 बजे से ही भीड़ शुरू हो गई थी। तीन_चार बजे तक तो पूरा इलाका भीड़ से पट चुका था। हालांकि नितिन गडकरी मौसम की खराबी की वजह से करीब 7:00 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। रातू रोड फ्लाईओवर रांची के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण में रांची सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की बड़ी भूमिका रही है। उनके प्रयास से ही यह फ्लावर बन पाया है। रातू रोड को अब जाम से निजात मिल गई है। 4 किलोमीटर से लंबे इस फ्लाईओवर के निर्माण में 558 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। रांची में नितिन गडकरी का जोरदार स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह में राज्य सरकार की ओर से परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा, बरवा शामिल हुए । मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, रांची विधायक क सिंह सहित कई विधायक और सांसद मौजूद थे। उद्घाटन समारोह को सफल बनाने को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ कई दिनों से लगे हुए थे। सेठ की देखरेख में कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बनाया गया। रांची में जो तीन नए फ्लाई ओवर बने हैं इससे रांची की तस्वीर बदल गई है। आने वाले दिनों में और कई नए फ्लाईओवर बनने वाले हैं। देर से ही सही लेकिन रांची के विकास को लेकर सरकार गंभीर दिख रही है। इसका स्वागत किया जाना चाहिए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!