राज्य स्तरीय ओपन चयन ट्रायल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 25 अप्रैल को गढ़वा में

Location: Garhwa

गढ़वा में 25 अप्रैल 2025 को राज्य स्तरीय ओपन चयन ट्रायल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता झारखंड राज्य कुश्ती संघ के निर्देश पर जिला कुश्ती संघ गढ़वा द्वारा आयोजित की जा रही है। आयोजन स्थल इंडोर स्टेडियम कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र गढ़वा निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता अपराह्न 2:45 बजे से शुरू होगी।

यह चयन ट्रायल जयपुर, राजस्थान में 1 से 4 मई तक होने वाली राष्ट्रीय फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता 2025 के लिए झारखंड राज्य टीम के गठन को लेकर किया जा रहा है। ट्रायल में सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग के महिला-पुरुष पहलवान भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल, क्लासिक स्टाइल और मांस रेसलिंग स्टाइल के अंतर्गत विभिन्न भार वर्गों में पहलवानों का चयन किया जाएगा। चयनित पहलवान 29 अप्रैल को गढ़वा से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो और मैट्रिक का मार्कशीट की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है।

इसकी जानकारी जिला कुश्ती संघ गढ़वा के कोषाध्यक्ष किशोर कुणाल पासवान ने दी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!